Breaking News
Kashi Ki Aawaz | में ‘जीरो पॉवर्टी कॉलोनी’ का उद्घाटन: 20 वनवासी परिवारों को मिली मुख्यमंत्री आवास की चाबी
चंदौली

में ‘जीरो पॉवर्टी कॉलोनी’ का उद्घाटन: 20 वनवासी परिवारों को मिली मुख्यमंत्री आवास की चाबी

में ‘जीरो पॉवर्टी कॉलोनी’ का उद्घाटन: 20 वनवासी परिवारों को मिली मुख्यमंत्री आवास की चाबी

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली चकिया । सामाजिक समरसता और गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2025–26 के अंतर्गत चकिया ब्लॉक की दिरेहु ग्राम पंचायत में प्रदेश की पहली मुख्यमंत्री जीरो पॉवर्टी कॉलोनी का उद्घाटन शनिवार को किया गया। इस दौरान प्रदेश के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जनजाति विकास राज्य मंत्री संजीव गोड़ और विधायक कैलाश आचार्य ने 20 वनवासी परिवारों को नए पक्के आवासों की चाबियां सौंपकर गृह प्रवेश कराया। दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस कॉलोनी में लाभार्थियों को केवल आवास ही नहीं, बल्कि 16 विभिन्न सरकारी योजनाओं का एक साथ लाभ भी दिया गया है। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के साथ विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। उद्घाटन समारोह में ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह और प्रधान प्रतिनिधि इम्तियाज अहमद सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
राज्य मंत्री संजीव गोड़ ने कहा कि जीरो पॉवर्टी कॉलोनी वनवासियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया केंद्र बनेगी। उन्होंने बताया कि इससे अब वनवासी परिवारों को एक ही स्थान पर रोजगार और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वनवासी समाज के उत्थान के लिए अलग बजट का प्रावधान कर इस कॉलोनी का निर्माण कराया है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने बताया कि इस कॉलोनी में बिजली, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय, बेहतर जल निकासी, पक्की सड़कें और उज्ज्वला योजना जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि 20 अत्यंत जरूरतमंद परिवार अब कच्चे और अस्थायी ठिकानों को छोड़कर सुरक्षित और सम्मानजनक घरों में रह सकेंगे। सितंबर 2025 में शुरू हुआ था निर्माण, 5 माह में पूरा जीरो पॉवर्टी कॉलोनी का निर्माण कार्य सितंबर 2025 में शुरू हुआ था और मुख्य विकास अधिकारी के व्यक्तिगत पर्यवेक्षण में इसे मात्र पांच माह में गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया। सीडीओ आर. जगत साई ने इसे अपना ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ बताते हुए कहा कि यह परियोजना आवास के साथ सामाजिक पुनर्वास का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, विभिन्न ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बाबूलाल ने किया।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.