Breaking News
Kashi Ki Aawaz | खेल के विवाद ने ली मासूम की जान।
चंदौली

खेल के विवाद ने ली मासूम की जान।

खेल के विवाद ने ली मासूम की जान।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के सिकठा गांव में बच्चों के खेल के दौरान हुए मामूली विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। मारपीट में घायल 10 वर्षीय साहिल राजभर की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धीना-अमड़ा मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना 17 फरवरी की बताई जा रही है। बच्चों के बीच खेल-खेल में शुरू हुआ विवाद अचानक मारपीट में बदल गया, जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 11 वर्षीय आरोपी गौरव गुप्ता को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। मुआवजे की मांग पर सड़क जाम साहिल की मौत की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने धीना-अमड़ा मार्ग पर पुलिस वाहन रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि पीड़ित परिवार को विपक्षी पक्ष की ओर से दो बीघा जमीन मुआवजे के रूप में दी जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंचीं सकलडीहा क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। शाम लगभग 8 बजे जाम समाप्त हुआ। सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक साहिल, बृजेश राजभर का बड़ा बेटा था। परिवार में दो बेटे साहिल (10) और मधुकर (8) हैं। बेटे की असमय मौत से मां सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बृजेश राजभर ने पुलिस कार्रवाई पर भरोसा जताते हुए न्याय की उम्मीद व्यक्त की है। साहिल का अंतिम संस्कार चक्का बांध स्थित गंगा घाट पर किया गया। घटना के बाद से सिकठा गांव में शोक और तनाव का माहौल व्याप्त है। गांव में पसरा सन्नाटा मासूम की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गांव में शोक के साथ-साथ तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.