Breaking News
Kashi Ki Aawaz | झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शोभायात्रा में गूंजे जयकारे।
वाराणसी

झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शोभायात्रा में गूंजे जयकारे।

झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शोभायात्रा में गूंजे जयकारे।

पांडेयपुर और अर्दली बाजार में भंडारा, प्रभात फेरी व गंगा तट पर महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न

शोभायात्रा में सभी वर्ग के लोग हुए शामिल

वाराणसी विक्की मध्यानी

वाराणसी - पांडेयपुर स्थित सिंधी कॉलोनी एवं अर्दली बाजार सिंधी पंचायत द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधी समाज के ईष्ट देव झूलेलाल (वरुण देव) की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार रात्रि भंडारे से हुई, जहां बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को पंचायत की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बनाने के साथ सिन्धी समाज की एकता व अखंडता की मिसाल प्रस्तुत की। इसके बाद अपराह्न में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सायं 6 बजे सिंधी कॉलोनी से झूलेलाल की सुसज्जित प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा नचाते गाते व आतिशबाजी के साथ निकाली गई। पांडेयपुर और अर्दली बाजार दोनों स्थानों से शोभायात्रा झांकी के साथ यात्रा गंगा तट तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने गंगा में प्रतिमा का स्पर्श कर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते और आतिशबाजी करते हुए पूरे मार्ग में भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिंधी सेंट्रल पंचायत के नेतृत्व में गंगा तट पर झूलेलाल की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिंधी समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में अर्दली बाजार सिंधी पंचायत के अध्यक्ष ओ.पी. बदलानी, अनिल आहूजा, गोकुल लालवानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं पांडेयपुर पंचायत से भावन दास, हरी लाल राजवानी, परमानंद बजाज, बद्री प्रसाद, चुन्नी लोकवानी, विजय लोकवानी, राजू लोकवानी, घनश्याम लोकवानी, विक्की मध्यानी,कृष्णा सिंह,बंटी लालवानी, दिनेश चंदानी,प्रकाश बजाज,अजय,धीरज,सतीश,राकेश,पंकज,राजा,मनीष,विशाल,राहुल,गुलशन, अमित, समेत सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.