Breaking News
Kashi Ki Aawaz | जंक्शन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण, खेल मैदान व रनिंग रूम की सुविधाओं का लिया जायजा
चंदौली

जंक्शन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण, खेल मैदान व रनिंग रूम की सुविधाओं का लिया जायजा

जंक्शन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण, खेल मैदान व रनिंग रूम की सुविधाओं का लिया जायजा

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने गुरुवार को डीडीयू जंक्शन परिसर तथा इससे जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, यात्रियों व रेलकर्मियों को उपलब्ध सुविधाओं और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया तथा सुधार व उन्नयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सबसे पहले डीआरएम ने डीडीयू जंक्शन परिसर में स्टेट बैंक के आसपास के क्षेत्र और नवनिर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित रेलवे खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। यहां खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, हॉस्टल, रेसलर हॉल और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। डीआरएम ने मैदान और कॉलोनी की बाउंड्री वॉल सहित आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने तथा मैदान को नियमित उपयोग के लिए बेहतर स्थिति में बनाए रखने के निर्देश दिए। खिलाड़ियों के लिए आवश्यक वर्कआउट और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया। तत्पश्चात 1102 नंबर रनिंग रूम का औचक निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता और सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक पाई गई। रेलकर्मियों को और बेहतर एवं सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। अंत में डीआरएम ने लोको कॉलोनी स्थित खेल मैदान के पास बने रिक्रिएशन रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद रिक्रिएशन रूम के नवीनीकरण और उन्नयन से जुड़े कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। डीआरएम का यह औचक निरीक्षण रेलवे द्वारा रेलकर्मियों, उनके परिवारजनों, खिलाड़ियों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परिसरों के समुचित रखरखाव और उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मंडल स्तर पर ऐसी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.