Breaking News
Kashi Ki Aawaz | एसडीएम ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी
चंदौली

एसडीएम ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

एसडीएम ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

27 फरवरी से पहले लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

सकलडीहा।विकास खंड कार्यालय में बुधवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुंदन राज कपूर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार सिंह को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर कार्य के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं की सुनवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा किया जा सके। वर्तमान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की मैपिंग और समस्याओं का निस्तारण करना है। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 310 से 340 बूथों के कुल 2068 मतदाताओं की सुनवाई का दायित्व बीडीओ विजय कुमार सिंह को सौंपा गया है। प्रारंभ में यह कार्य विकास खंड कार्यालय से किया जा रहा था, लेकिन लोगों की कम उपस्थिति को देखते हुए अब बीडीओ स्वयं गांव-गांव जाकर सुनवाई कर रहे हैं। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने एसडीएम को अवगत कराया कि अब तक लगभग 600 मतदाताओं की सुनवाई कर उनकी मैपिंग की जा चुकी है तथा प्रतिदिन करीब 60 लोगों की सुनवाई की जा रही है। इस पर एसडीएम ने असंतोष जताते हुए निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम 100 मतदाताओं की सुनवाई की जाए, ताकि 27 फरवरी से पहले लक्ष्य हर हाल में पूरा हो सके।एसडीएम कुंदन राज कपूर ने दोहराया कि एसआईआर कार्य चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, लेखाकार विजय शंकर अकेला, भावेश त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.