Breaking News
Kashi Ki Aawaz | चंदौली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक।
चंदौली

चंदौली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक।

चंदौली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए "मिशन शक्ति" के विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत समस्त थानों की एंटीरोमियो टीम द्वारा बाजारों, कस्बों और अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। उन्हें महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जानकारी दी गई और उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया। महिलाओं और बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 (संशोधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। थाना स्थानीय पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का कार्य, उद्देश्य और उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.