Breaking News
Kashi Ki Aawaz | चंदौली में शातिर बकरी चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
चंदौली

चंदौली में शातिर बकरी चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

चंदौली में शातिर बकरी चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली बलुआ अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस ने एक शातिर बकरी चोर को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित सिंह व पुलिस टीम ने 15 फरवरी 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने रात करीब 11:36 बजे सैदपुर पुल के पास, ग्राम तिरगांवा (थाना बलुआ क्षेत्र) से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान साहिद कुरैशी उर्फ नीजु (24) पुत्र सफिक कुरैशी निवासी सैदपुर रौजा द्वार वार्ड नंबर 04, थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर UP61AN3196) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बकरी चोरी कर जीवनयापन करता है और अब तक 25–30 बकरियां चोरी कर राह चलते लोगों को बेच चुका है। उसने यह भी बताया कि चोरी के दौरान दबाव बनाने के लिए वह अवैध तमंचा रखता था, जिसे उसने बिहार में किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी गाजीपुर जनपद के सादात थाने में चोरी व धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह व कांस्टेबल रमेश चौहान शामिल रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.