Breaking News
Kashi Ki Aawaz | चंदौली में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान।
चंदौली

चंदौली में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान।

चंदौली में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज-5.0) के तहत जनपद चंदौली में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जिले के समस्त थानों द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए गए। बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, कस्बों तथा अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। पुलिस कर्मियों ने उन्हें हेल्पलाइन नंबरों, शिकायत प्रक्रिया और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए थाना स्तर पर सक्रिय तंत्र की जानकारी भी साझा की गई। महिला कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
- वन स्टॉप सेंटर
- 181 महिला हेल्पलाइन
- पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना
- महिला शरणालय
- शक्ति सदन
- सखी निवास योजना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाना है। प्रमुख कानूनों के बारे में किया गया जागरूक
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए प्रमुख कानूनों के बारे में भी बताया गया, जिनमें शामिल हैं घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005
- कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013
- दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशोधित 1986)
- गर्भधारण पूर्व एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994

पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, हिंसा या भेदभाव की स्थिति में महिलाएं तुरंत पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें।

मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका
थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य एवं उपलब्ध सेवाओं की भी जानकारी दी गई। पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर समाज में जागरूकता और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया जाएगा।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.