Breaking News
Kashi Ki Aawaz | चंदौली में ‘मिशन शक्ति’ फेज-5.0 के तहत जागरूकता अभियान,।
चंदौली

चंदौली में ‘मिशन शक्ति’ फेज-5.0 के तहत जागरूकता अभियान,।

चंदौली में ‘मिशन शक्ति’ फेज-5.0 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी गई जानकारी

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए “मिशन शक्ति” फेज-5.0 के विशेष अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत जनपद के प्रमुख चौराहों, बाजारों, गांवों, स्कूलों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ‘शक्ति दीदी’ टीमों और थाना स्तर की एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्हें सुरक्षा संबंधी उपायों, कानूनन अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी कार्यक्रमों में महिलाओं को आपातकालीन सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर—1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत मदद ले सकें। कानूनी अधिकार व साइबर सुरक्षा पर जागरूकता
पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या छेड़खानी की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम चौपाल और स्कूलों में कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया गया। वहीं स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’, आत्मरक्षा, और छेड़खानी जैसी घटनाओं के विरुद्ध मुखर होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। स्वावलंबन का संदेश अभियान के दौरान महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस का संदेश चंदौली पुलिस ने कहा कि “मिशन शक्ति फेज-5.0 केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने का संकल्प है। जनपद के प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.