Breaking News
Kashi Ki Aawaz | चंदौली में किसानों के हित में बड़ा फैसला।
चंदौली

चंदौली में किसानों के हित में बड़ा फैसला।

चंदौली में किसानों के हित में बड़ा फैसला।

मांग पर 40 क्रय केंद्रों पर 28 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी धान खरीद।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। जनपद में धान खरीद का निर्धारित लक्ष्य पूरा हो जाने के बावजूद किसानों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आग्रह पर शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद जनपद के लगभग 40 क्रय केंद्रों पर धान खरीद 28 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्पादन को ध्यान में रखते हुए धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया है। इसका सीधा लाभ जनपद के धान उत्पादक किसानों को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रत्येक तहसील स्तर पर तीन से चार क्रय केंद्र संचालित हैं और सभी प्रमुख काटा मंडियों में खरीद सुचारु रूप से की जा रही है। धान खरीद की प्रक्रिया निर्बाध गति से जारी है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
जनपद की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार धान की खेती है। ऐसे में खरीद जारी रहने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और बिचौलियों की समस्या से भी राहत मिलेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अन्य क्रय केंद्र भी चालू किए जाएंगे। इस निर्णय से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.