चंदौली: इलिया पुलिस ने दो वाहनों से तीन गोवंशीय पशु बरामद किए,दो तस्कर गिरफ्तार।
ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल
चन्दौली। चन्दौली पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना इलिया क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से तीन गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्दन राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पहली कार्रवाई: डेहरी कला के पास से दो गोवंशीय पशु बरामद मुखबिर की सूचना पर कस्बा इलिया मोड़ जाने वाली सड़क के टर्निंग प्वाइंट, ग्राम डेहरी कला के पास से टाटा गोल्ड (नं0-UP65HT9370) वाहन से दो गोवंशीय पशु बरामद किए गए। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त: मुन्ना कुमार गुप्ता पुत्र बुट्टन साहू, निवासी: ग्राम चांद, थाना चांद, जिला कैमूर भभुआ (बिहार), उम्र: करीब 24 वर्ष बरामदगी: 02 गोवंशीय पशु, 01 वाहन टाटा गोल्ड (UP65HT9370), ₹4940 नगद, एक एंड्रॉयड मोबाइल (ओप्पो कंपनी)। पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 14/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना इलिया, जनपद चन्दौली।दूसरी कार्रवाई: करौदिया कब्रिस्तान के पास एक गोवंशीय पशु बरामद उसी दिन पुलिस टीम ने करौदिया कब्रिस्तान, कस्बा इलिया के पास से लीडेड कंपनी वाहन (नं0-UP67AT5015) से एक गोवंशीय पशु बरामद कर एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त: वसीम इद्रिशी पुत्र मुनव्वर इद्रिशी, निवासी: हटवा, थाना इलिया, जनपद चन्दौली, उम्र: करीब 22 वर्ष।
बरामदगी: 01 गोवंशीय पशु, 01 वाहन (UP67AT5015)।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 13/2026 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना इलिया, जनपद चन्दौली। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष चन्दन राय, उपनिरीक्षक गिरीश बल्लभ शुक्ल, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरिकिशुन प्रजापति।
पुलिस द्वारा दोनों मामलों में विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में गोतस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
Leave Comments
Login to leave a comment.