Breaking News
Kashi Ki Aawaz | चन्दौली पुलिस का ‘ऑपरेशन ट्रैवल सेफ’, दोपहिया चालकों को पहनाए गए हेलमेट, दिया सड़क सुरक्षा का संदेश।
चंदौली

चन्दौली पुलिस का ‘ऑपरेशन ट्रैवल सेफ’, दोपहिया चालकों को पहनाए गए हेलमेट, दिया सड़क सुरक्षा का संदेश।

चन्दौली पुलिस का ‘ऑपरेशन ट्रैवल सेफ’, दोपहिया चालकों को पहनाए गए हेलमेट, दिया सड़क सुरक्षा का संदेश।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चन्दौली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चन्दौली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन ट्रैवल सेफ” के तहत विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे एवं अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चन्द्रशेखर (IPS) के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन कवच” के अंतर्गत संचालित किया गया।

अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी (यातायात) कृष्ण मुरारी शर्मा एवं प्रभारी यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरकर दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोककर उनका चालान काटने के बजाय उन्हें जीवन की महत्ता समझाई गई और मौके पर ही 18 चालकों को स्वयं हेलमेट पहनाकर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया गया।

हेलमेट प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का नाम, फोन नंबर, पता एवं पहचान पत्र विवरण दर्ज किया गया, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक की तरह हेलमेट वापस कर सकें।

हेलमेट बैंक की स्थापना
अभियान के अंतर्गत “हेलमेट बैंक” की स्थापना की गई है, जिसे वर्तमान में दो प्रमुख भीड़-भाड़ वाले स्थलों—गंजी प्रसाद तिराहा एवं चकिया कस्बा—पर संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद दोपहिया चालकों को अस्थायी रूप से हेलमेट उपलब्ध कराकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अभियान की मुख्य विशेषताएं:
- जागरूकता पर जोर: बिना हेलमेट चल रहे वाहन चालकों को दंडित करने के बजाय उन्हें प्रेरित किया गया कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें।
- यातायात नियमों का पालन: वाहन चालकों से अपील की गई कि दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा शहर के भीतर निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
- अधिकारियों का संदेश: क्षेत्राधिकारी (यातायात) ने नागरिकों से कहा कि हेलमेट केवल चालान या जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.