चकिया पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त को दबोचा।
अशोक कुमार जायसवाल
चकिया, चन्दौली। थाना चकिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त कमला यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त कमला यादव पुत्र लालबरत यादव निवासी ग्राम लठौरा थाना बबुरी जनपद चन्दौली को मु0अ0सं0 132/2025 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि में वांछित था।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम ने अभियुक्त कमला यादव को उसके घर ग्राम लठौरा से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने वर्ष 2014 में बड़ौदा यूपी बैंक बड़ौझी से आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे कंप्यूटर प्रिंटर आदि का प्रयोग करके धोखाधड़ी करके कूट रचित दस्तावेज तैयार कर असल के रूप में प्रयोग कर ऋण प्राप्त किया था और अभी तक ऋण की अदायगी नहीं की गई है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 132/2025 धारा 419/420/467/468/471/120 बी भादवि थाना चकिया जनपद चन्दौली है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, उ0नि0 प्रेमचन्द यादव की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने टीम की सराहना की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Leave Comments
Login to leave a comment.