चकिया पुलिस को सफलता: दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल
चंदौली। थाना चकिया पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0-37/2026 से संबंधित अभियुक्त शनि कुमार मौर्य पुत्र रामसुमेर मौर्य, निवासी ग्राम भीषमपुर थाना चकिया जनपद चंदौली को उसके गांव स्थित घर से दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 85/80(2)/103(1) बीएनएस, ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह और उपनिरीक्षक अवधेश यादव शामिल थे। पुलिस अधीक्षक चंदौली ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Leave Comments
Login to leave a comment.