Breaking News
Kashi Ki Aawaz | चाइनीज मांझे की चपेट में आए संविदा कर्मचारी महेंद्र पाल, गंभीर रूप से घायल
वाराणसी

चाइनीज मांझे की चपेट में आए संविदा कर्मचारी महेंद्र पाल, गंभीर रूप से घायल

चाइनीज मांझे की चपेट में आए संविदा कर्मचारी महेंद्र पाल, गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

राजघाट पुल पर हुआ हादसा, तत्काल अस्पताल में कराया गया भर्ती
राजघाट पुल क्षेत्र में गुरुवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान महेंद्र पाल के रूप में हुई है, जो संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महेंद्र पाल पुल से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क पर लटके चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। तेज धार वाले मांझे से उनकी गर्दन और शरीर के ऊपरी हिस्से में गहरी चोटें आईं, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए रामनगर क्षेत्र स्थित डॉक्टर अंकित के पास पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के खतरनाक मांझे से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे राहगीरों और दोपहिया चालकों की जान खतरे में पड़ रही

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.