बबुरी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर।
ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल
चंदौली। सदर थाना क्षेत्र के पड़या गांव के समीप बबुरी रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने आ रही दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मृतक की पहचान इंदल यादव (28 वर्ष) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में सुनील मौर्या और एक युवती रजनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुनील मौर्या की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि युवती रजनी का इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारी का बयान
इमरजेंसी चिकित्सक डा. अजय वर्मा ने बताया कि
“हादसे में लाए गए एक युवक की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। दो अन्य घायलों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया, जिनमें से एक को बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी, जिससे टक्कर इतनी भीषण हो गई कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई
Leave Comments
Login to leave a comment.