Breaking News
Kashi Ki Aawaz | अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
सोनभद्र

अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

अवैध नशीले कोडीन युक्त कफ सिरप के तस्कर भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर जनपद सोनभद्र पुलिस का करारा प्रहार (पार्ट-2)
पूर्व में ₹28.50 करोड़ की संपत्ति जब्त किए जाने के उपरांत पुनः लगभग ₹06 करोड़ की संपत्ति जब्त किए जाने के संबंध में

           पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम तथा अपराधियों/तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1191/2025 में अभियुक्त भोला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामदयाल, निवासी ए-9/24-J कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी के विरुद्ध सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
           माननीय न्यायालय से पूर्व में प्राप्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 23.01.2026 को अभियुक्त भोला प्रसाद की ₹28 करोड़ 50 लाख मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति पहले ही जप्त की जा चुकी है। इसी क्रम में प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल एवं उसके परिजनों द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित की गई अन्य चल एवं अचल संपत्तियों के विरुद्ध धारा 68-F एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद वाराणसी में अभिग्रहण/कुर्की की कार्यवाही की जा रही है।
            उक्त कार्यवाही के अंतर्गत मड़ौली एवं भरलाई (तहसील सदर) तथा जगदीशपुर (तहसील पिंडरा), जनपद वाराणसी स्थित अभियुक्त एवं उसके परिजनों की कुल 07 अचल संपत्तियां (कीमत ₹4,55,02,762), 04 वाहन (कीमत ₹51,16,000) तथा ₹70,99,228 की बैंक बैलेंस सम्मिलित है। इस प्रकार आज दिनांक 31.01.2026 की कार्यवाही में कुल ₹5,77,17,990 की संपत्ति अभिग्रहित/कुर्क की जा रही है।

कुर्क की गई अचल संपत्तियों का विवरण (07)-
क्रम    हाउस/आराजी संख्या व स्थान    धारक का नाम    क्रय मूल्य (₹)    रजिस्ट्री तिथि
1    34/3, मड़ौली, वाराणसी    शारदा जायसवाल    1,23,02,000    25.02.2021
2    265, ग्राम भरलाई, शिवपुर, वाराणसी    भोला प्रसाद    75,97,000    20.09.2023
3    245, जगदीशपुर, पिंडरा, वाराणसी    भोला प्रसाद व मनोज यादव    45,18,040    20.09.2024
4    245, जगदीशपुर, पिंडरा, वाराणसी    भोला प्रसाद व मनोज यादव    45,18,040    20.09.2024
5    234, जगदीशपुर, पिंडरा, वाराणसी    भोला प्रसाद व मनोज यादव    59,99,400    26.09.2024
6    234, जगदीशपुर, पिंडरा, वाराणसी    भोला प्रसाद व मनोज यादव    59,99,400    26.09.2024
7    234, जगदीशपुर, पिंडरा, वाराणसी    भोला प्रसाद व मनोज यादव    45,68,882    26.09.2024

कुल मूल्य : ₹4,55,02,762

कुर्क किए गए वाहनों का विवरण (04)
क्रम    वाहन स्वामी    वाहन का नाम/मॉडल    पंजीकरण संख्या    पंजीकरण तिथि    मूल्य (₹)
1    भोला प्रसाद    Fortuner Sigma 4 Legender (AT)    UP65FA1111    02.01.2024    40,49,000
2    भोला प्रसाद    Hyundai i20 Asta    UP65FU1111    09.10.2025    9,13,000
3    भोला प्रसाद    Activa 125 Drum Alloy    UP65EK8080    27.04.2022    59,000
4    वैशाली पुरुसवानी    Vespa VXL    UP65ES0003    28.03.2023    95,000

कुल वाहन मूल्य : ₹51,16,000
बैंक खातों में जमा राशि ₹70,99,228
कुल कुर्क/अभिग्रहित संपत्ति : ₹5,77,17,990

कुर्की/अभिग्रहण की कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम
SIT निरीक्षक श्री प्रणय प्रसून श्रीवास्तव मय पुलिस टीम, जनपद सोनभद्र।
प्र0नि0 श्री नागेश सिंह, थाना हाथीनाला, मय पुलिस टीम, जनपद सोनभद्र।
SIT उ0नि0 श्री घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, मय पुलिस टीम।

           जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा मादक औषधियों की तस्करी एवं उससे अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कठोर, प्रभावी एवं निरंतर वैधानिक कार्यवाही जारी है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.