अलीनगर पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गुम हुए 2.20 लाख रुपये वापस कराए
ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल
चंदौली। अलीनगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के माध्यम से गुम हुए 2.20 लाख रुपये वापस कराए। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पीड़ित राहुल केशरी पुत्र प्यारे लाल केशरी निवासी अलीनगर बाजार थाना अलीनगर जनपद चंदौली ने थाना अलीनगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी मोटरसाइकिल के डिग्गी में रखकर 2.20 लाख रुपये कठौरी से अपने घर ले जा रहे थे, अचानक कहीं गिर गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के संबंध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से उक्त पैसे को राहगीर द्वारा उठाया जाता हुआ देखा गया। थाना स्थानीय पुलिस ने राहगीर की पहचान कर उनसे संपर्क किया और तुरंत राहगीर अरनाथ पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम आलमपुर थाना अलीनगर जनपद चंदौली व अन्य दो व्यक्तियों द्वारा उठाए गए पैसे को राहुल केशरी को वापस किया गया। पीड़ित ने थाना अलीनगर पुलिस व राहगीर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल आकाश सिंह, कांस्टेबल राहुल खरवार और कांस्टेबल रवि कुमार शामिल थे।इस कार्रवाई से पुलिस की तत्परता और नागरिकों के सहयोग की मिसाल पेश हुई है। पुलिस अधीक्षक चंदौली ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है और नागरिकों से अपील की है कि वे इसी तरह से पुलिस का सहयोग करते रहें।
Leave Comments
Login to leave a comment.