Breaking News
Kashi Ki Aawaz | अभिनेता अनुपम खेर काशी पहुंचे और बाबा का लिया आशीर्वाद
वाराणसी

अभिनेता अनुपम खेर काशी पहुंचे और बाबा का लिया आशीर्वाद

अभिनेता अनुपम खेर काशी पहुंचे और बाबा का लिया आशीर्वाद 

वाराणसी। अभिनेता अनुपम खेर शुक्रवार को काशी पहुंच कर उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। शिव मंत्र का जप करते हुए भगवान भोलेनाथ से आर्शीवाद लिया। उनके के साथ ज्योतिषाचार्य चंद्रमौली भी रहे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद अनुपम खैर संकटमोचन हनुमान मंदिर भी पहुंचे। वहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन कर देश और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में दर्शन के दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और कुछ समय तक ध्यान भी किया। इस दौरान उन्होनें कहा की काशी आकर उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। बाबा विश्वनाथ और संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन से मन को विशेष सुकून मिलता है। आज के समय में देश और समाज के लिए सकारात्मक ऊर्जा, शांति और एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है, इसी भावना के साथ उन्होंने प्रार्थना की है। अनुपम खैर के काशी आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका अभिवादन किया। अभिनेता ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए काशी की आध्यात्मिक महिमा की सराहना की।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.