Breaking News
Kashi Ki Aawaz | 25 हजार के इनामी चोरी आरोपी को चंदौली पुलिस ने दबोचा, नकदी व बाइक बरामद
चंदौली

25 हजार के इनामी चोरी आरोपी को चंदौली पुलिस ने दबोचा, नकदी व बाइक बरामद

25 हजार के इनामी चोरी आरोपी को चंदौली पुलिस ने दबोचा, नकदी व बाइक बरामद

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली,में अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को पुलिस टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ₹1600 नकद और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने कटसीला सर्विस लेन के पास से 25000 रुपये के इनामी अभियुक्त दीपक बिन्द पुत्र गुड्डू बिन्द निवासी खेदन पुरवा सुरहा थाना अदलहाट, जिला मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में किया चोरी का खुलासा पुलिस पूछताछ में अभियुक्त दीपक बिन्द ने बताया कि 20 फरवरी 2025 की रात उसने अपने साथियों कौशिक बिन्द और रोहित कुमार मौर्य के साथ मिलकर पंचायत भवन पड़या से कंप्यूटर सेट, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा, लैपटॉप और प्रिंटर आदि की चोरी की थी। चोरी का कुछ सामान बेच दिया गया था, जबकि शेष सामान मुगलसराय में इकट्ठा किया गया था, जहां पुलिस ने उसके साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अभियुक्त ने बताया कि चोरी के सामान से मिली रकम आपस में बांट ली गई थी, जिसमें उसके हिस्से ₹6000 आए थे। अधिकांश रकम खर्च हो चुकी है और उसके पास केवल ₹1600 ही शेष बचे थे, जो पुलिस ने बरामद कर लिए।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त दीपक बिन्द के खिलाफ जनपद चंदौली के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मुगलसराय, सैयदराजा और चंदौली थाने में चोरी से संबंधित मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक मो. असलम और हेड कांस्टेबल सतीश चन्द यादव सहित थाना चंदौली पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.